जमुनहा: पेरनहवा गांव में अज्ञात कारणों से लगी आग, दो बीघे गेहूं की फसल जलकर हुई राख
हरदत्त नगर गिरंट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रामपुर बस्ती के लाला मड़ई गांव के पास पेरनहवा गांव मे मंगलवार को खलील,अजीम,बहादर का दो बीघा गेहूं अज्ञात कारणों से लगी आग से जल गया। सूचना पर पहुंचे प्रधान प्रतिनिधि डाक्टर राम बघेल यादव और गिरंट थाने के दीवान सदाशिव यादव, दीवान भरत सिंह तुरंत मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों की मदद से आग को बुझवाया