जमुनहा: श्रीनगरा में अज्ञात कारणों से आग लगने से एक घर जलकर हुआ राख
श्रीनगरा निवासी कामता गुप्ता पुत्र कन्हई गुप्ता के घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। इससे घर धूं धूं कर जलने लगा। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर भरत पाठक और सीमा चौकी प्रभारी सागरगांव उपनिरीक्षक अशोक कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और ग्रामीणों के साथ मिलकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।