इकौना: जमुनहा: सोनवा पुलिस ने 20 लीटर नाजायज कच्ची शराब के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत थाना सोनवा पुलिस ने अभियुक्त विजय कुमार पुत्र नरेश पाल निवासी ग्राम राभा पोस्ट पडगडा थाना पिहानी जनपद हरदोई हाल पता हनुमान मन्दिर मण्डी लक्ष्मननगर थाना सोनवा जनपद श्रावस्ती को 20 लीटर नाजायज कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया, जिसके विरूद्ध थाना सोनवा पर आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया।