कोटा विकास प्राधिकरण ने बुधवार को आयुक्त बचनेश अग्रवाल के निर्देशन में ग्राम छत्रपुरा स्थित प्राधिकरण की भूमि, डीसीएम रोड फ्लाईओवर के नीचे तथा श्रीनाथपुरम ब्लॉक-बी की स्लिप लेन पर अवैध रूप से डाली गई बजरी हटाकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। अतिक्रमण के कारण आवागमन बाधित हो रहा था। कार्रवाई के दौरान अतिक्रमणकारियों को दोबारा कब्जा नहीं करने की चेतावनी दी गई। मौके पर तहसीलदार ललित किशोर नागर, भू-अभिलेख निरीक्षक हरिश्चन्द्र प्रजापति और केडीए थाना प्रभारी सत्यनारायण मीणा पुलिस जाब्ते के साथ मौजूद रहे।
Ladpura, Kota | Jul 30, 2026