पटना ग्रामीण: रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र में गर्लफ्रेंड के साथ होटल में ठहरे युवक का संदिग्ध अवस्था में मिला शव
रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र स्थित बैरिया बस स्टैंड के पास एक होटल के कमरे से मंगलवार की सुबह जहानाबाद निवासी 30 वर्षीय संतोष शर्मा का शव बरामद किया गया। पुलिस ने मामले में युवक की महिला मित्र को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान जहानाबाद के शकूराबाद निवासी संतोष शर्मा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह अक्सर इस होटल में ठहरता था और हर बार