मंदिर हसौद थाना क्षेत्र से पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार, एक बाइक भी की जब्त
मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में बाइक में अवैध रूप से शराब का परिवहन करते एक आरोपी गिरफ्तार हुए हैं ।आरोपी के पास से 34 पाव अवैध देसी मसाला शराब जप्त की गई है। साथ ही उसके पास से एक बाइक क्रमांकCG-04-MA-6563 भी जप्त की गई है। आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की कार्यवाही हुई है।