सदर: काशी में झमाझम बारिश से गर्मी-उमस से मिली राहत, किसानों के चेहरे खिले
काशी में बुधवार को हुई झमाझम बारिश ने कई दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी से लोगों को बड़ी राहत दी। सुबह से मौसम का मिजाज बदलने के बाद तेज बारिश शुरू हुई, जिससे तापमान में गिरावट आई और वातावरण सुहावना हो गया। अचानक बारिश होने से राहगीरों को दुकानों और छज्जों का सहारा लेना पड़ा, जबकि कई वाहन चालक सड़क किनारे रुक गए।