बक्सर: गंगा दशहरा के अवसर पर रामरेखा घाट पर भव्य गंगा महा आरती, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Buxar, Buxar | May 26, 2026 गंगा दशहरा के पावन अवसर पर रामरेखा घाट का नजारा भक्तिमय माहौल में बदल गया, जब विश्वामित्र सेना एवं श्री गंगा आरती सेवा समिति ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में भव्य गंगा महा आरती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और मां गंगा की आराधना में डूबे नजर आए। घाट पर दीपों की रोशनी, वैदिक मंत्रोच्चार और भक्ति गीतों गूंज उठा।