आरंग: महानदी के कुरूद सीमा पर अवैध रेत खनन धड़ल्ले से जारी था, उजागर होने के बाद की गई कार्रवाई
Arang, Raipur | Oct 6, 2026 महानदी के किनारे सारे नियम कायदों को धता बताते हुए बेखौफ अवैध रूप से रेत खनन जारी था लगातार खबर उजागर होने के बाद आखिरकार सोमवार को खनिज विभाग की टीम कुरुद खदान पहुंचकर कार्रवाई की है साथ ही सहायक खनिज अधिकारी उमेश भार्गव उपस्थित हुए और अवैध भंडारण पर भी कार्रवाई की बात कही है साथ ही अवैध खनन व परिवहन को रोकने के लिए रास्तों को कटवा दिया गया है।