मथुरा: लूट और हत्या के आरोपियों को ट्रैक करेगा पुलिस का नया स्मार्ट सिस्टम, SSP ने किया हाई-टेक कंट्रोल रूम का उद्घाटन
अपराधी और वाहन चोर पुलिस की नजरों से छिप नहीं पाएंगे। मथुरा पुलिस ने तकनीक की दिशा में एक बड़ी छलांग लगाते हुए पूरे जनपद में स्मार्ट पुलिसिंग का जाल बिछा दिया है। एसएसपी श्लोक कुमार के निर्देशन में जिले के एंट्री और एग्जिट पॉइंट्स पर हाई-टेक ANPR कैमरे लगाए गए हैं। ये कैमरे न केवल नंबर प्लेट पहचानेंगे, बल्कि चोरी के वाहनों का डेटा मिलते ही अलर्ट भेजेंगे