बिंदकी: खजुहा कस्बे में सेवानिवृत्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को दी गई विदाई, विधायक राजेंद्र सिंह पटेल रहे मौजूद
फतेहपुर जनपद के खजुहा कस्बे के ब्लॉक मुख्यालय में शनिवार को दिन में 1 बजे आयोजित कार्यक्रम में सेवानिवृत्ति आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं तथा सहायिकाओं को विदाई दी गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जहानाबाद क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी की विधायक राजेंद्र सिंह पटेल मौजूद रहे। इस मौके पर तीन आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं तथा तीन सहायिकाओं कुल 6 लोगों को विदाई हुई।