जहानाबाद: सम्राट चौधरी होंगे बिहार के अगले मुख्यमंत्री, 15 अप्रैल को लेंगे शपथ, बीजेपी नेताओं में खुशी की लहर
बिहार की राजनीति में बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां सम्राट चौधरी को बिहार के अगले मुख्यमंत्री के रूप में चुन लिया गया है। वे 15 अप्रैल को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे जहां पीएम नरेंद्र मोदी सहित कई गणमान्य शामिल होंगे। इस खबर के सामने आते ही भारतीय जनता पार्टी के जिला स्तर के नेताओं और कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल देखा जा रहा है।