कर्वी: भरतकूप के अकबरपुर में अज्ञात कारणों से युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने कराया शव का पोस्टमार्टम
भरतकूप के अकबरपुर में बीते शनिवार की रात्रि 8:15 बजे अज्ञात कारणों के चलते 18 वर्षीया युवती संगीता पुत्री गोरेलाल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बताया की घर के अभी सदस्य अपने अपने काम व्यस्त थे, तभी संगीता ने साड़ी फंदा डालकर फांसी लगा लिया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव का आज रविवार की दोपहर 12:30 बजे पीएम कराया है।