देवरी: टोचन कर देवरी एजेंसी जा रहे दो नए ट्रैक्टर NH-44 श्रीराम होटल के पास खाई में गिरे, ड्राइवर की हुई मौत
Deori, Sagar | Mar 26, 2025 नेशनल हाईवे 44 श्रीराम होटल के पास मंगलवार बुधवार की दरम्यानी रात्रि करीब 12:30 बजे सोनालिका कंपनी के दो नए ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खाई में गिर गए, जिसमें एक ट्रैक्टर चालक गजेंद्र पिता राजेन्द्र दांगी 26 साल निवासी पड़रई नोने की ट्रैक्टर के नीचे दबने से मौके पर दर्दनाक मौत हो गई ,वहीं दूसरे ट्रैक्टर का चालक घायल हो गया है। मामले की पुलिस जांच कर रही हैं।