लखीमपुर खीरी जिले के निघासन कोतवाली क्षेत्र के महुआ मोड़ के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई थी, जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तुरंत घायलों की मदद की और 108 एंबुलेंस को सूचना दी।