फिरोज़ाबाद: मोमिन नगर में बारिश के कारण हुआ जलभराव, लोगों का जनजीवन हुआ अस्त व्यस्त <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamasya nis:value=jansamasya nis:enabled=true nis:link/>
नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 63 अंतर्गत मौहल्ला मोमिन नगर में बारिश के चलते हालात बद से बदतर हो गए हैं। जलभराव के कारण लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। शुक्रवार दोपहर तीन बजे क़रीबन क्षेत्रीय महिला-पुरुषों ने बताया कि इलाके में लाइट, पेयजल और सफाई की भारी समस्या बनी हुई है। जगह-जगह गंदगी के ढेर और मच्छरों के कारण बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है।