फिरोज़ाबाद: नगला सिंघी क्षेत्र के गांव छाहरी में संचालित स्कूलों में खंड शिक्षा अधिकारी ने की कार्रवाई, स्कूल संचालक ने दी धमकी
थाना नगला सिंघी क्षेत्र के गांव छाहरी में संचालित होने वाले स्कूलों पर खंड शिक्षा अधिकारी ज्योति पाठक के द्वारा छापा मार कार्रवाई की गई। जहां FST पब्लिक स्कूल का संचालक बच्चों को छोड़कर मौके से फरार हो गया। वहीं NST पब्लिक स्कूल के संचालक ने उन्हें धमकी दी।