निर्मली: निर्मली अंचल: कोसी नदी में डूबी 3 वर्षीय बच्ची की तलाश तीसरे दिन भी जारी
निर्मली अंचल के दिघिया के समीप कोसी नदी में डूबकर लापता हुई 3 वर्षीय बच्ची शिवानी कुमारी की तलाश तीसरे दिन शुक्रवार को भी जारी रही। NDRF की टीम नदी में सघन खोजबीन कर रही है। निर्मली अंचलाधिकारी विजय प्रताप सिंह भी मौके पर मौजूद रहकर अभियान की निगरानी कर रहे हैं। बच्ची दिघिया पंचायत के वार्ड-02 निवासी प्रमोद मुखिया की पुत्री बताई जा रही है।