आगरा: काल भैरव मंदिर के पास दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष, बेल्ट और लात से हुई मारपीट, कई युवक घायल, वीडियो वायरल
आगरा के ताजगंज क्षेत्र में स्थित काल भैरव मंदिर के पास रविवार को दो गुटों के बीच अचानक विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। देखते ही देखते युवकों में जमकर मारपीट शुरू हो गई, जिसमें बेल्ट, लात-घूंसे और हाथापाई हुई। घटना में कई युवक घायल हुए हैं। काफी देर तक हंगामा चलता रहा, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। वीडियो वायरल होने के बाद कानून-व्यवस्था पर सवाल उठे।