देवेंद्रनगर: पन्ना जिले के देवेंद्रनगर तहसील के फुलवारी में पहली बार पहुंचेगी ट्रेन, मंगलवार को होगा डीजल इंजन का ट्रायल रन
पन्ना जिले के लिए लंबे समय से जिस ऐतिहासिक पल का इंतजार किया जा रहा था, वह अब पूरा होने जा रहा है। मंगलवार 24 मार्च को पन्ना जिले में पहली बार डीजल इंजन वाली ट्रेन पहुंचेगी। यह मौका जिलेवासियों के लिए किसी सपने के साकार होने से कम नहीं है।पन्ना-सतना रेल परियोजना का कार्य अब अंतिम चरण में पहुंच चुका है।