पांडू: कजरूकला में हनुमान मंदिर निर्माण को लेकर बैठक, अधूरे कार्यों को जल्द पूरा करने का लिया गया संकल्प
Pandu, Palamu | Nov 12, 2026 गुरुवार को श्री हनुमान मंदिर निर्माण समिति, कजरूकला की बैठक निर्माणाधीन मंदिर परिसर में आयोजित की गई। बैठक में मंदिर निर्माण कार्य से संबंधित आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया। साथ ही मंदिर के गुंबद निर्माण सहित अन्य अधूरे कार्यों को जल्द पूरा कराने और मंदिर निर्माण कार्य को पूर्ण रूप देने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।