उनियारा: उनियारा में वंदे गंगाजल संरक्षण अभियान की शुरुआत एसडीएम ने की
Uniara, Tonk | Jun 5, 2026 उनियारा में चामुंडा माता परिसर में वंदे गंगा जल अभियान की शुरुआत उपखंड अधिकारी पूजा मीणा द्वारा की गई। शुक्रवार को शाम 6 बजे प्राप्त जानकारी अनुसार इस दौरान कार्यक्रम में जल संरक्षण को लेकर शपथ ली गई। पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधारोपण भी किया गया। कार्यक्रम में नगरपालिका ईओ कानाराम सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।