हमीरपुर: बिरखेरा गांव में जमीन गिरवी होने और ऑटो खराब होने से परेशान किसान ने खाया जहरीला पदार्थ, हुई मौत
थाना क्षेत्र के बिरखेरा गांव निवासी एक किसान ने जमीन गिरवी होने एवं ऑटो खराब होने से परेशान होकर गुरुवार को सुबह जहरीला पदार्थ गटक लिया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। सदर अस्पताल से कानपुर रेफर कर दिया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा रही है। अचानक हुई इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। बिरखेरा गांव निवासी