काशी हिंदू विश्वविद्यालय में भारत रत्न भीम राव आंबेडकर की 135वीं जयंती मनाई गई
Sadar, Varanasi | Apr 14, 2026 काशी हिंदू विश्वविद्यालय के एन उड़ुपा सभागार में संविदा निर्माता एवं भारत रत्न डॉक्टर भीम राव आंबेडकर की 135 वीं की जयंती धूमधाम से मनाई गई। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर काशी हिंदू विश्वविद्यालय के कुलपति डॉक्टर अजीत कुमार चतुर्वेदी शामिल हुए। प्रोग्राम में लोगों को सम्मानित भी किया गया । प्रोग्राम में सैकडो की संख्या में लोग शामिल हुए।