आलमनगर: आंधी और बारिश से किसानों की फसल को हुए नुकसान पर पूर्व विधायक प्रत्याशी ने डीएम को दिया आवेदन
बीते दिनों उदाकिशुनगंज अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न प्रखंडों में किसानों के कई एकड़ मक्के की फसल को भारी क्षति पहुंची है। तेज आंधी एवं बारिश की वजह से किसानों को हुई क्षति को लेकर राजद के नेता सह पूर्व विधायक प्रत्याशी इंजीनियर नवीन कुमार निषाद ने मधेपुरा के डीएम को आवेदन देकर न्याय की मांग करते हुए उचित मुआवजा दिलवाने का आग्रह किया है।