खंडवा: खंडवा में दर्दनाक हादसा: पैदल जा रही महिला को तेज रफ्तार बाइक ने उड़ाया, इंदौर ले जाते समय मौत
खंडवा जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र की रामनगर चौकी अंतर्गत जसवाड़ी गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में 56 वर्षीय महिला की मौत हो गई। महिला पैदल जा रही थीं, तभी तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में उनके सिर में गंभीर चोट आई। पहले उन्हें खंडवा मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने इंदौर रेफर कर दिया।