छोटी काशी मण्डी में सात दिवसीय माण्डव्य उत्सव का भव्य आगाज हो गया। उत्सव के शुभारंभ पर आराध्य देव माधव राय के मंदिर से मांडव शिला तक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। सात दिनों तक चलने वाले इस उत्सव में विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
Mandi, Mandi | Nov 24, 2026