नवाबगंज: जैदपुर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती, जुलूस पर किया गया पुष्पवर्षा
जैदपुर के बड़ी बाजार स्थित चमरहिया मोहल्ले से मंगलवार 5 बजे तक डा0 भीमराव अम्बेडकर जयंती के पुण्य अवसर पर मनीराम गौतम के नेतृत्व में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं, बच्चों एवं पुरुषों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान ऊंट, घोड़े, डीजे और ब्रास बैंड आकर्षण का केंद्र रहे।