सिरोही: पूर्व सीएम सलाहकार संयम लोढ़ा ने गडकरी से की मुलाकात, सिरोही बाईपास को मास्टर प्लान के अनुरूप स्वीकृत करने की मांग की
Sirohi, Sirohi | Apr 15, 2026 पूर्व मुख्यमंत्री सलाहकार संयम लोढ़ा ने नई दिल्ली में केंद्रीय राष्ट्रीय राजमार्ग एवं भूतल मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग 168 के सिरोही से मंडार खंड में सिरोही बाईपास/ एलाइनमेंट के मामले पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया। लोढ़ा ने बताया कि विभाग द्वारा स्वीकृत वर्तमान बाईपास जनहित में नहीं है। उन्होंने मांग की कि राजस्थान सरकार