फ़िरोज़ाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र के बोधाश्रम इलाके में पानी भरने को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला कमला देवी की माने तो सरकारी नल से पानी भरने गयी थी। इसी दौरान गाली गलौज कर मारपीट की है। मामले को लेकर पीड़ित महिला ने पुलिस केस करा दिया है। पुलिस मामले की जाँच पड़ताल मे जुट गयी है।