कुचायकोट: गोपालपुर थाना: जीरो RD पुल के पास साइकिल सवार को बचाने में मोटरसाइकिल सवार घायल
गोपालपुर थाना क्षेत्र के जीरो RD पुल के समय पर एक उत्तर प्रदेश के देवरिया जिला का रहने वाला संजय कुमार नामक व्यक्ति एक साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया जिससे जख्मी हो गया। जिसकी जानकारी स्थानीय सूत्रों के द्वारा सोमवार को शाम 5:30 बजे दी गई। स्थानीय लोगों के द्वारा निजी अस्पताल में जख्मी मोटरसाइकिलका उपचार कराया गया।