बडोनी: दतिया: खमेरा के कपिल मुनि मंदिर में 6 मई से 51 कुंडी महायज्ञ, 9 दिवसीय आयोजन में 60 गांवों की होगी सहभागिता
Badoni, Datia | Apr 13, 2026 ग्राम खमेरा स्थित भगवान कपिल मुनि के रहस्यमयी मंदिर में 6 मई से 51 कुंडी महायज्ञ एवं विशाल भंडारे का भव्य आयोजन होने जा रहा है। यह धार्मिक आयोजन लगातार 9 दिनों तक चलेगा, जिसमें आसपास के करीब 60 गांवों के लोग सक्रिय रूप से सहभागिता करेंगे। सोमवार सुबह 11 बजे कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर ग्रामीणों की एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें आयोजन की विस्तृत चर्चा की गई।