महोबा: महोबा के जगतपुरा गांव में शराब के नशे में विवाद, युवक के पेट में घोंपी गई कांच की बोतल
Mahoba, Mahoba | Jun 27, 2026 महोबा जनपद के अजनर थाना क्षेत्र के जगतपुरा गांव में शराब पीने के दौरान हुए विवाद में दोस्त ने 32 वर्षीय मुकेश पर कांच की बोतल से हमला कर दिया। बोतल टूटने से मुकेश के पेट में गंभीर चोटें आईं। मुकेश गांव के ही साथी के साथ खमा गांव स्थित ठेके के पास शराब पी रहा था। नशे में कहासुनी के बाद साथी ने हमला कर दिया। घायल को जिला अस्पताल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।