जमुई जिले के चन्द्रदीप थाना में दीनानाथ सिंह ने नए थानाध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने बुधवार को 3 बजे कहा कि थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना, अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और आम लोगों की शिकायतों का त्वरित निष्पादन उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।