हरदोई: हरदोई के जिला समाज कल्याण अधिकारी को समाज कल्याण योजनाओं में लापरवाही बरतने पर किया गया निलंबित
Hardoi, Hardoi | Jan 10, 2026 हरदोई के जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाकान्त को शासकीय कार्यों में शिथिलता बरतने और नियमों के उल्लंघन के आरोपों में निलंबित कर दिया गया है। समाज कल्याण राज्यमंत्री असीम अरुण के निर्देश पर हुई यह कार्रवाई की गई है।