भरतपुर: गांव बचाओ संघर्ष समिति ने जिला कलेक्टर और संभागीय आयुक्त को सौंपा ज्ञापन
बयाना में बंध बारैठा वन्यजीव अभयारण्य के प्रस्तावित विस्तार और बांध की पाल की ऊंचाई बढ़ाने की योजना के विरोध में ग्रामीणों का आंदोलन तेज हो गया है। शुक्रवार को गांव बचाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष श्रीराम बैंसला के नेतृत्व में प्रभावित क्षेत्र के ग्रामीणों ने संभागीय आयुक्त नलिनी कठौतिया और जिला कलेक्टर कमर चौधरी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।