पहाड़ी: गोपालगढ़ पुलिस ने अवैध खनन से भरा हाईवा डंपर किया जब्त, चालक को किया गिरफ्तार
गोपालगढ़ पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गिट्टी से भरे एक हाईवा डंपर को जब्त कर चालक को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने वाहन से खनन सामग्री भी बरामद की है।एएसआई रामवतार मय जाप्ता गश्त कर रहे थे।इसी दौरान एक नीले रंग का हाईवा ट्रक को रोककर जांच की गई।जांच में वाहन में अवैध खनन सामग्री गिट्टी भरी मिली,वाहन को जब्त कर लिया।गुरुवार शाम 6 बजे मिली जानकारी।