परमवीर चक्र विजेता शहीद वीर अब्दुल हमीद के 61वें शहादत दिवस पर गाजीपुर में उनके पैतृक गांव धामूपुर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ और केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय शामिल हुए।दोनों केंद्रीय मंत्रियों ने शहीद अब्दुल हमीद को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके अदम्य साहस और बलिदान को याद किया। वीर अब्दुल हमीद ने वर्ष 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में अदम्य वीरता का प्रदर्शन करते हुए दुश्मन के कई टैंकों को ध्वस्त किया था।शहादत दिवस कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ और केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने परमवीर चक्र विजेता अब्दुल हमीद की मूर्ति पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके शौर्य और पराक्रम को याद करते हुए नमन किया।इस दौरान केंद्रीय मंत्रियों ने भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम को याद करते हुए कहाकि समय समय पर भारतीय सेना ने अपनी वीरता और साहस से दुनिया की अचंभित किया है।केंद्रीय मंत्रियों ने कहाकि भारतीय सेना ने पाकिस्तान से वर्ष 1965,1971,कारगिल और ऑपरेशन सिंदूर की जंग के दौरान अपने शौर्य और पराक्रम से दुश्मन देश को हमेशा पराजित किया।उन्होंने कहाकि ऑपरेशन सिंदूर में पूरी तरह स्वदेशी हथियारों का उपयोग कर भारतीय सेना ने विश्व को हैरान कर दिया।मंत्रियों ने कहाकि अब भारत बड़ी मात्रा में डिफेंस एक्सपोर्ट कर रहा है।
वीर अब्दुल हमीद की शहादत दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग उनके पैतृक गांव धामूपुर में जुटे और देश के इस वीर सपूत को याद किया।
भारत-पाक युद्ध के दौरान 10 सितंबर 1965 को वीर अब्दुल हमीद देश के लिए शहीद हो गए थे। उनके अद्वितीय साहस और बलिदान के लिए मरणोपरांत उन्हें देश के सर्वोच्च सैन्य सम्मान परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया था।
बाईट-संजय सेठ,रक्षा राज्यमंत्री।
बाईट-नित्यानन्द राय,गृह राज्यमंत्री। #GhazipurNews