रात्रि मोहम्मदाबाद में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने 6 लोगों को रौंदा; दो की हालत गंभीर
गाजीपुर:
मंगलवार शाम मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया, जहां अष्ट शहीद इंटर कॉलेज के सामने एक तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार ने अनियंत्रित होकर सड़क किनारे चल रहे 6 लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में कुल सात लोग घायल हो गए, जिनमें कार सवार या चपेट में आए अन्य लोग शामिल हो सकते हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार गाजीपुर से भरौली की तरफ बेहद तेज रफ्तार में जा रही थी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर चीख-पुकार मच गई।
जिला अस्पताल रेफर
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। डॉक्टरों के अनुसार, घायलों में दो लोगों की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।
घायलों का विवरण
इस हादसे में घायल हुए लोगों की पहचान इस प्रकार है:
अजय (47 वर्ष) और चंदा देवी (45 वर्ष) – निवासी: मो. तिवारीपुर, हरिपुर
महताब अंसारी (27 वर्ष) और शमशाद (35 वर्ष) – निवासी: मानिय मिर्जापुर
ममतीइंद्रजीत – (यह दोनों, नंबर 5 और 6, सबसे ज्यादा गंभीर रूप से घायल हैं)
Mmjआशीष कुमार राय (पुत्र: अशोक राय) – निवासी: बीरपुर
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार वाहन व चालक की तलाश की जा रही है।
बेकाबू कार ने आधा दर्जन लोगों को रौंदा, सभी की हालत गंभीर
गाजीपुर ।बेकाबू स्विफ्ट डिजायर कार ने मंगलवार देर रात करीब 9 बजे मुहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के इंटर कॉलेज के पास नेशनल हाईवे 31 के किनारे खड़े आधा दर्जन लोगों को जोरदार टक्कर मारी जिससे सभी लोग बुरी तरह से घायल हो गए घटना के बाद मौके पर अपरा तफरी मच गई तथा लोगों ने चालक को पड़कर मारना पीटना प्रारंभ कर दिए वही मौके पर सूचना पाकर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदाबाद में कराया जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत नाजुक बताते हुए जिला मुख्यालय पर रेफर कर दिया मौके पर पहुंचे कोतवाल विजय प्रताप सिंह ने बताया कि चालक आशीष कुमार राय जो भावरकोल थाना क्षेत्र के वीरपुर गांव का निवासी है। वह मुहम्मदाबाद की तरफ से अपने गांव वीरपुर जा रहा था कि यह हादसा हो गया गाड़ी एवं चालक को पुलिस अपने कब्जे में ले लिया है सभी घायल स्थानीय निवासी बताए जा रहे हैं।
तेज रफ्तार डिजायर कार ने आधा दर्जन लोगों में मारी टक्कर, दो अत्यंत गंभीर
मुहम्मदाबाद कोतवाली इलाके के नोनिया पूरा स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर मंगलवार की रात्रि 9 बजे के करीब एक बेकाबू स्विफ्ट डिजायर ने एक ठेला वाला सहित कई लोगों में जोरदार टक्कर मार दिया। इस टक्कर में तिवारीपुर गांव निवासी अजय कुमार (47), चंदादेवी (45), भांवरकोल इलाके मनिया मिर्जाबाद निवासी महताब अंसारी इस्माइल अंसारी गंभीर रूप से घायल है । वहीं अमली और इंद्रजीत अत्यंत गंभीर घायल है से बताये जा रहे हैं ।स्विफ्ट डिजायर कार चालक की पहचान आशीष कुमार राय पुत्र(30) अशोक राय निवासी वीरपुर क्षेत्र भागलपुर के रूप में हुई है वह भी घायल बताए जा रहा है ।सभी घायलों को अस्पताल पुलिस की सहायता से भेजा गया है ।इस मामले में और जानकारी जुटा जा रही है फिलहाल आप इतना ही जानकारी प्राप्त सेवा में संदर्भित है।
मेले से छोले चाट बेच कर जा रहे ठेले वाले को कार चालक ने मारा जोदार टक्कर
कार को पुलिस ने JCB के जरिए उठा कर थाने ले गई। आगे की कार्यवाही पुलिस प्रशासन द्वारा किया जा रहा है। वहां मौजूद गुस्साये ग्रामीणों ने NH 31 को जाम करने लगे लेकिन मोहम्मदाबाद थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने समझा बुझा कर शांत कराया।