भोरे: भोरे में 'पोषण भी, पढ़ाई भी' कार्यक्रम के तहत आंगनबाड़ी सेविकाओं का प्रशिक्षण
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित 'पोषण भी, पढ़ाई भी' कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए बुधवार को भोरे प्रखंड मुख्यालय के मनरेगा सभागार में आंगनबाड़ी सेविकाओं का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रखंड समन्वयक सीता सिंह की देखरेख में हुआ। प्रशिक्षण के दौरान पर्यवेक्षिका करुणा श्रीवास्तव और लक्ष्मी देवी ने प्रश