मधेपुरा: जिला मुख्यालय स्थित संयुक्त श्रम भवन में एक दिवसीय जॉब कैंप का आयोजन हुआ
मधेपुरा जिला मुख्यालय स्थित संयुक्त श्रम भवन में मंगलवार को जिला नियोजनालय की ओर से एक दिवसीय जॉब कैंप का आयोजन किया गया। जाॅब कैंप में नियोजक के रूप में गुजरात के अहमदाबाद के ग्रामीण शिक्षा एवं प्रशिक्षण फाउंडेशन भाग लिया। जिला नियोजन पदाधिकारी लरविन कुमार ने बताया कि सीएनसी ऑपरेटर और क्वालिटी इंचार्ज के 50 पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया गया।