दरभंगा: नॉर्दर्न सहोदया स्कूल मुजफ्फरपुर में सीबीएसई के निर्देशानुसार शिक्षकों की कार्यशाला का आयोजन
दिल्ली पब्लिक स्कूल कादिराबाद दरभंगा के परिसर में नॉर्दर्न सहोदया स्कूल कम्प्लेक्स मुजफ्फरपुर के तत्वावधान में सीबीएसई के दिशा निर्देशानुसार शिक्षकों के स्किल डेवलपमेंट हेतु स्टेम डी.एल.डी. कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं विद्यालय प्रबंधन कमेटी के सदस्यों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। यह जानकारी शनिवार की शाम 6 बजे दी गई।