उत्तराखंड में मानसून की दस्तक: मौसम विभाग ने जारी किया 'ऑरेंज अलर्ट'
देहरादून: उत्तराखंड में मानसून के आगमन के साथ ही मौसम विभाग ने अपनी सतर्कता बढ़ा दी है। मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून ने 01 और 02 जुलाई को प्रदेश के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताते हुए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है।