सुजानगढ़: सुजानगढ़ में 25 मिमी बारिश से बाजार जलमग्न, दुकानों को बंद करना पड़ा
सुजानगढ़ में बुधवार को 25 मिमी बारिश से शहर के बाजार जलमग्न हो गए। एक घंटे की बरसात में ही गांधी चौक, सिंघी मंदिर रोड, नया बास और लाडनूं बस स्टैंड पर जलभराव हो गया। पानी निकासी न होने से दुकानदारों को दोपहर में ही दुकानें बंद करनी पड़ीं, बाजार में सन्नाटा पसर गया।