जसवंतनगर: ग्राम कीर्तपुर निवासी शेर सिंह की परचून दुकान से ₹50 हजार के सामान की चोरी, छत की टीन उखाड़कर घुसे चोर
बलरई क्षेत्र के ग्राम कीर्तपु निवासी शेर सिंह राजपूत ने थाने में बताया है कि उन की परचून दुकान से अज्ञात चोर करीब 50 हजार रुपये का सामान चुरा ले गए। दुकान यमुना नदी पुल के पास कचौरा मार्ग पर स्थित है। दुकानदार शेर सिंह ने बताया कि दुकान खोलने पर छत की टीन उखड़ी मिली और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। चोर रात में छत से घुसकर परचून का सामान चोरी कर फरार हो गए।