स्याना: खानपुर पुलिस ने मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद चार आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया
Siyana, Bulandshahr | Jul 30, 2026
खानपुर पुलिस ने मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद चार आरोपियों के विरुद्ध जानलेवा हमला करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। गुरुवार को थाना प्रभारी ने बताया कि बुधवार को सोशल मीडिया पर मारपीट का एक वीडियो वायरल हुआ था। बताया कि वीडियो के आधार पर पुलिस ने मारपीट करने के आरोप में लड़ना निवासी चार लोगों के विरुद्ध जानलेवा हमले के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।