भभुआ: बिउर गांव के पास अनियंत्रित ई-रिक्शा पलटने से दो लोग घायल, सदर में इलाज जारी
Bhabua, Kaimur | Apr 24, 2026 बिउर गांव के पास अनियंत्रित ई रिक्शा के पलटने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। शुक्रवार को 10 बजे सदर अस्पताल पहुंचे घायलों की पहचान चैनपुर थाना क्षेत्र के बिउर गांव निवासी सद्दाम की 32 वर्षीय पत्नी खुशबून एवं रोहतास जिला के करहगर निवासी सरफुद्दीन शाह के 35 वर्षीय पुत्र बबलू शाह के रूप में की गई है। जो कि सिरबीट गांव से शादी समारोह में लौट रहे थे।