चांदपुर: हीमपुर दीपा के गांव तिगरी में हत्या के शक में सावेज का शव पुलिस ने कब्र से निकाला
बिजनौर में विगत दिनों संदिग्ध परिस्थितियों में दिल्ली में हुई सावेज की मौत के मामले में आज शुक्रवार को दोपहर करीब 12 बजे पुलिस की टीम गांव तिगरी में पहुंची हीमपुर दीपा के गांव तिगरी में पहुंचकर पुलिस टीम ने मृतक सावेज के शव को कब्र से बाहर निकाला है। सावेज के दादा ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर हत्या का शक जाहिर करते हुए जांच की मांग की थी।