खजनी: खजनी थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी किशोरी के साथ छेड़छाड़ का मामला आया सामने, पिता ने थाने में की शिकायत
थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी किशोरी के साथ छेड़खानी और मोबाइल फोन पर बातचीत करने की शिकायत लेकर थाने पहुंचे पिता ने युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी किशोरी हाईस्कूल की छात्रा है। गांव के लोगों ने उसे एक पुलिया के पास दूसरे गांव के युवक के साथ अश्लील हरकत में देखकर परिजनों को इसकी सूचना दी।