खजनी: सीकरीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी को उठा ले गया युवक, तहरीर पर मुकदमा दर्ज
सीकरीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव के निवासी व्यक्ति ने अपने ही गांव के रहने वाले एक युवक और उसके भाई बहन पर अपनी 15 वर्षीया नाबालिग बेटी को रात में लगभग 2 बजे बहला फुसलाकर भगा ले जाने की सिकरीगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई है। अल्पसंख्यक वर्ग के पीड़ित पिता ने पुलिस को दी गई तहरीर में अपनी नाबालिग बेटी को बरामद करने का गुहार लगाया है।